फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The main accused of firing in the hands of the police

पुलिस के हत्थे चढ़ा फायरिंग का मुख्य आरोपित

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The main accused of firing in the hands of the police
पुलिस के हत्थे चढ़ा फायरिंग का मुख्य आरोपित
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र के चोरखरी मोड़ पर 10 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपित व 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मंगलवार सुबह पिस्टल के साथ पुरैना खास गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव निवासी विनय कुमार यादव उर्फ रोहित को बीते पांच जून को बारात से वापस लौटते समय भीटी मिश्र गांव के निकट चोरखरी मोड़ पर रात करीब 11 बजे बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना में घायल के पिता रामसुख यादव की तहरीर पर पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र के देवकली रानी निवासी आदित्य वर्मा, लजघटा निवासी अभिमन्यु सिंह और कलानी खुर्द निवासी शिवम तिवारी उर्फ कल्लू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित 20 वर्षीय आदित्य वर्मा छावनी-भीटी मिश्र-विक्रमजोत मार्ग पर स्थित पुरैना खास गांव के समीप खड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल 32 बोर तथा एक कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके विरुद्ध थाना छावनी में भी जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे अन्य कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed