फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Kamakhya Express and the Jammu Tawi-Barauni Express will pass through Ayodhya today.

Basti News: आज अयोध्या के रास्ते जाएगी कामाख्या और जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस

Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Kamakhya Express and the Jammu Tawi-Barauni Express will pass through Ayodhya today.
ट्रेनों के निरस्त व मार्ग परिवर्तित होने से स्टेशन पर बढी यात्रियों की भीड़।संवाद
बस्ती। गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित कचहरी रेलवे स्टेशन के पास चल रही तीसरी रेलवे लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या एक्सप्रेस और जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन बाराबंकी से परिवर्तित मार्ग अयोध्या, जौनपुर के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अयोध्या से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन व भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेन पिछले कुछ दिनों से निरस्त चल रही है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उनमें तीन जुलाई को जाने वाली ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या कैंट, जौनपुर, छपरा के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते यह ट्रेन सीतापुर, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, सिवान स्टेशनों पर ठहराव उस दिन निरस्त रहेगा। बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 70 किलोमीटर दूर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी और यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ेगी। अयोध्या जाने के लिए लोगों को निजी या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा और उन्हें अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा रेलवे स्टेशन के पास चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed