फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The issue of restoration of old pension echoed

Basti News: अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The issue of restoration of old pension echoed
राजस्व निरीक्षक संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी
बस्ती। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जनपद शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा जोर-श्शेर से उठाया गया। रविवार को तहसील सभागार में द्विवार्षिक अधिवेशन ब्रह्मानंद पाठक की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता बनाए रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री तौलू प्रसाद की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र चौबे अध्यक्ष, राम कुमार लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव नरायन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल मंत्री, विद्यासागर वर्मा उप मंत्री, कृष्ण गोपाल पांडेेय संगठन मंत्री, दिनेश चंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद्र यादव संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पांडेय ने द्वीप जाकरकर अधिवेशन का उद्घाटन किया। कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक हैं। संगठन का उद्देश्य लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचाने का भी माध्यम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, महामंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने को तैयार नहीं हो रही है। ऐसे में हमें अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, सफाई कर्मचारी संघ के अजय आर्य, अजय कुमार चौधरी, अरविंद कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार शुक्ल, तिलकराम यादव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, शशिभूषण पांडेय, स्वामीनाथ तिवारी, दीपक दूबे, विजय प्रताप यादव, कृष्णचन्द्र तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, दिनेश उपाध्याय, अर्जुन सिंह, श्रीनरायन तिवारी, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed