{"_id":"6a8758994232e6244f077494","slug":"the-in-charge-headmaster-who-came-to-school-drunk-was-suspended-basti-news-c-207-1-bst1031-164702-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब के नशे में स्कूल आने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब के नशे में स्कूल आने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शराब के नशे में विद्यालय आने और बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में परशुरामपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए अनूप कुमार ने निलंबन अवधि में उन्हें विक्रमजोत विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मलौली गोसाईं से संबद्ध किया है। प्रकरण की जांच गौर के बीईओ को सौंपी गई है।
परशुरामपुर के बीईओ ने 19 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में प्रभारी प्रधानाध्यापक आठ अगस्त से लगातार अनुपस्थित मिले। वह एफएलएन प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे थे। मिड-डे मिल (एमडीएम) पंजिका की जांच में छह से 16 अगस्त तक मध्याह्न भोजन योजना का संचालन बंद मिला।
विद्यालय के कर्मचारियों ने बीईओ को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पांच से छह बोरी खाद्यान्न बेच दिया गया था। वहीं, विद्यालय की चहारदीवारी के पास शराब और पानी की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। जांच में विद्यालय की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एमडीएम के तहत खिचड़ी बनी मिली, लेकिन बच्चों को दूध वितरित नहीं किया गया था। स्टाफ ने बताया कि विद्यालय में दूध और फल का वितरण नियमित रूप से नहीं किया जाता है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।