फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The hunger strikers are adamant on calling DM-SP

Basti News: डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़े अनशनकारी

Sat, 21 Jun 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The hunger strikers are adamant on calling DM-SP
बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल सैनिक का अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी। राजनीतिक एवं गैर राजनैतिक दलों के लोगों बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन भी दिया। महिला नायब तहसीलदार अनशन खत्म कराने पहुंचीं। लेकिन,अनशनरत आशीष डीएम-एसपी के आने की मांग पर अड़े रहे। बाद में नायब तहसीलदार लौट गईं।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे आशीष ने कहा कि जब तक डीएम और एसपी स्वयं आकर उनके मांग पत्र पर उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि खुटहन में दो युवकों की बिजली निगम की लापरवाही से मौत के मामले में किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पैकोलिया के जीतीपुर गांव में पुलिस की लापरवाही से 13 साल की बेटी की हत्या में दोषी पुलिस कर्मियों का केवल निलंबन किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह उभाई के युवक की पुलिस पिटाई से मौत के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और मालवीय रोड पर जमीन कब्जा करने के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे बस्ती की जनता पूरी तरह असंतुष्ट है। इस मसलों पर जब तक डीएम- एसपी का स्पष्ट पक्ष नहीं मिलेगा अनशन खत्म नहीं होगा। इस दौरान सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी, ब्राह्मण महासभा, चित्रांश क्लब, बालाजी परिवार, विश्व हिंदू महासंघ ने पहले ही समर्थन दे दिया है। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed