{"_id":"5a3eaef44f1c1b0e788b487b","slug":"the-house-was-burnt-to-ashes-by-the-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हुई
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हुई
- फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा में शनिवार की सुबह रामनिवास के छप्पर के घर में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी पत्नी संजू देवी गन्ने की पत्ती से चूल्हे पर खाना बना रही थीं। आग से घरे में रखे गृहस्थी के सामान जल गए।
विज्ञापन
पीड़ित रामनिवास ने बताया कि रोज की तरह घर में पत्नी सुबह खाना बना रही थीं। तभी न जाने कैसे आग झोपड़ी में पकड़ ली और थोड़ी ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।इससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन और बच्चों के कपड़े के साथ ही 10 हजार रुपये जल गए।गांव वालों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया गया। आग की घटना से परिवार के पास खाने पीने की चीजों से लेकर कुछ बचा नहीं है। प्रधान प्रतिनिधि बब्बू खान ने बताया कि घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है। परिवार बेहद गरीब है। जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे दिलाई जाएगी।
विज्ञापन