फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The hotel was being used for prostitution...three people including the operator arrested

Basti News: जिस्मफरोशी में इस्तेमाल हो रहा था होटल...संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The hotel was being used for prostitution...three people including the operator arrested
हर्रैया/बस्ती। फोरलेन के किनारे हरैया कस्बे के महूघाट में बंद पड़े होटल का इस्तेमाल जिस्मफरोशी के अड्डे के रूप में किया जा रहा था। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि वाल्टरगंज क्षेत्र का राहुल यादव हौटल को 20 हजार रुपये महीना किराए पर लेकर आसपास के जनपदों से ग्राहक और युवतियों को बुलाता था।
विज्ञापन

ग्राहक को पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये में कमरा और लड़की मुहैया कराता था। मंगलवार देरशाम दबिश के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया जबकि दो ग्राहकों समेत तीन का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ संजय सिंह व सीओ स्वर्णिमा सिंह ने थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कई दिनों से पुलिस को महूघाट कस्बे में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने सूत्रों को सक्रिय किया तो सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली। सीओ ने बताया कि मंगलवार को हाईवे के किनारे बंद होटल पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने का दरवाजा खुलवाकर अंदर कमरों में पहुंचे तो वहां दो युवतियों के साथ दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल के संचालक के साथ सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, 1170 रुपये, महिलाओं के कपड़े, सात पैकेट व 9 प्रयुक्त कंडोम बरामद किया। पूछताछ में अवैध धंधे के संचालक राहुल यादव निवासी थाना वाल्टरगंज ने संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह स्थान बदल कर धंधा करता है। बीस हजार प्रति माह किराए पर यह मकान लिया था। उसके संपर्क में आसपास की युवतियों के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बलिया तक की महिलाएं है। ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें बुलाया जाता है।

पकड़ी गई लड़कियों ने मजबूरी में इस धंधे में शामिल होने की बात कही। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संचालक के अलावा पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मुकेश शर्मा निवासी थाना छपिया गोंडा व मिथुन गौतम निवासी थाना नवाबगंज बहराइच के रूप में हुई। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed