Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The hoarding mafia network extends even to nagar panchayats* (town councils)... contracts are being awarded on a route-by-route basis.

Basti News: नगर पंचायतों तक फैला है होर्डिंग माफिया का नेटवर्क... रूटवार लिया जा रहा ठीका

Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The hoarding mafia network extends even to nagar panchayats* (town councils)... contracts are being awarded on a route-by-route basis.
बस्ती। जिले में अवैध होर्डिंग का कारोबार तेजी से फैल रहा है। मुख्यालय से लेकर नगर पंचायतों और ग्रामीण कस्बों तक प्रचार एजेंसियों का नेटवर्क सक्रिय है। सड़क, बाजार और चौराहों से लेकर हाईवे तक होर्डिंग लगाने का ठेका लिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग रूट और आकार के हिसाब से दरें तय हैं। आरोप है कि बिना अनुमति जहां जगह मिलती है, वहीं होर्डिंग लगा दी जाती है, लेकिन जिम्मेदार निकायों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या हाईवे पर मुख्यालय से लेकर घघौआ तक जगह-जगह होर्डिंग लगाई जा रही हैं। राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं के आगमन तथा रैलियों के दौरान इनकी संख्या और बढ़ जाती है। वीवीआईपी नेताओं का ठहराव सर्किट हाउस या डाक बंगले में होने पर सिविल लाइंस क्षेत्र भी होर्डिंग और फ्लैक्स से पाट दिया जाता है। यहां वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय और आवास भी हैं, इसके बावजूद अवैध होर्डिंग लगाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो गुणे चार फीट की होर्डिंग लगाने के लिए करीब 300 रुपये और 20 गुणे 12 फीट की बड़ी होर्डिंग के लिए 1,200 से 1,500 रुपये तक वसूले जाते हैं। जिले में सक्रिय 15 से 20 प्रचार एजेंसियां ऑर्डर मिलने पर कारखानों में होर्डिंग तैयार कराकर वाहनों से संबंधित स्थानों पर भेजती हैं। रातोंरात होर्डिंग लगाकर हर्रैया, भानपुर, बभनान, कप्तानगंज, बनकटी और रुधौली समेत प्रमुख कस्बों को प्रचार सामग्री से ढक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़, बिजली के पोल और डिवाइडर भी नहीं बचे

शहर में होर्डिंग लगाने के लिए निर्धारित स्थानों के बजाय मनमाने तरीके से बांस और लोहे के अस्थायी फ्रेम खड़े किए जा रहे हैं। जगह नहीं मिलने पर पेड़ों, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों तक पर होर्डिंग टांग दी जाती हैं।

मालवीय मार्ग, फव्वारा चौराहा, बैरियहवां, रौता, रंजीत चौराहा, नेहरू तिराहा और अस्पताल चौराहे पर ट्रांसफार्मरों के आसपास भी होर्डिंग लगाई गई हैं। इससे बिजली कर्मचारियों को मरम्मत के दौरान पहले प्रचार सामग्री हटानी पड़ती है। वहीं, बड़ेवन से कटरा, कंपनीबाग से रोडवेज और रोडवेज से स्टेशन रोड तक डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर भी होर्डिंग टांगी जा रही हैं।

हाईवे के डिवाइडर पर भी कब्जा

होर्डिंग लगाने वालों ने राष्ट्रीय राजमार्गों को भी नहीं छोड़ा है। बस्ती-अयोध्या और कलवारी-रुधौली हाईवे पर बीच में हरियाली के लिए छोड़ी गई जगहों पर बांस के सहारे होर्डिंग और फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं। रात में वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर इनसे रोशनी परावर्तित होती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद एनएचएआई और संबंधित निकायों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है।




अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सभी निकायों को निर्देशित किया गया है। मौसम साफ होने के बाद कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति होर्डिंग लगाना गलत है। केवल स्वीकृत स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है।
कीर्ति प्रकाश भारती, सीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed