{"_id":"69e51dc5438bcc45ce08cde4","slug":"the-headmaster-injured-in-the-accident-died-during-treatment-in-lucknow-basti-news-c-207-1-bst1006-157145-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल की फाइल फोटो।
कलवारी। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित तिसाह गांव के पास एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की शनिवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। रविवार को देर शाम उनका शव घर लाया गया।
12 अप्रैल को प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल (43) निवासी नांदे कुआं, थाना दुबौलिया हाल मुकाम ग्राम तिसाह, थाना कलवारी सुबह टहलने के बाद अपने घर के सामने दो लोगों से बात कर रहे थे। उसी समय दुबौलिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ऑटो उन्हें टक्कर मार दी और सड़क के बगल में पलट गया। घायलावस्था में प्रधानाध्यापक को कलवारी स्थित सीएचसी पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन पहले मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज कराए लेकिन, सुधार नही होने पर लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान प्रधानाध्यापक की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पीछे पत्नी सुनीता 40, बेटा प्रत्यूष शिखर 13, बेटी आंशी शिखर 11 तथा छोटा बेटा प्रखर शिखर 8 को छोड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।