फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The government warned the rally fired

रैली निकाल सरकार को चेताया

Tue, 09 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 09 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The government warned the rally fired
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हड़ताल को लेकर मोटर साइकिल जुलूस निकाला।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार से राज्य कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस हड़ताल से पहले मंगलवार को कर्मचारियों ने शास्त्री चौक से बाइक रैली निकाल कर सरकार को चेतावनी दी।
विज्ञापन


10 अगस्त से शुरू हो रही तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे विभिन्न कर्मचारी संगठनो से जुड़े कर्मचारियों ने शास्त्री चौक से बाइक रैली निकाली। हाथों में मांगो के संबध में तख्ती लिए कर्मचारी कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, जिला अस्पताल चौराहा, रौता चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कैंपस पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने सभा की। परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए सरकार ने 20 प्रतिशत मकान किराया भत्ता देने की घोषणा तो कर दी, मगर अन्य मांगो पर मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामअधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार ने लिखित समझौता करने के बाद भी उस पर अमल नहीं किया, इस कारण से कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, प्रांतीय मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार पाल, जिलाध्यक्ष राम पूजन सिंह, महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अशोक मिश्र, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, संतोष कुमार राव, एसके नंदन, श्यामबिहारी, रियाजत अली, विमल आनंद, कौशल चौधरी, उमारमण, विश्वदेव दूबे, योगेश मिश्र, संतोष कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed