{"_id":"6581e3dc287763da900a9ba4","slug":"the-government-called-for-the-list-of-operations-being-conducted-in-the-district-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8674-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शासन ने तलब की जिला चिकित्सालय में हो रहे ऑपरेशनों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शासन ने तलब की जिला चिकित्सालय में हो रहे ऑपरेशनों की सूची
Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल से मरीजों को बरगला कर नर्सिंग होम में ऑपरेशन की शिकायत को शासन ने संज्ञान में लिया है। इसे लेकर शासन ने जिला अस्पताल में माहवार होने वाले ऑपरेशनों की सूची तलब की है। अस्पताल प्रशासन ने 15 तक की सूची शासन को भेज दी है।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में दलाल मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचा देते हैं। इसकी शिकायत शासन के कानों तक पहुंच गई है। इसे संज्ञान में लेकर अस्पतालों पर शासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन की ओर से चिकित्सक वार सूची मांगी गई है। जिला अस्पताल प्रशासन ने क्रमवार सूची भेजी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजी गई सूची में मोतियाबिंद के मेजर 72 ऑपरेशन, सामान्य सर्जरी के मेजर 37 ऑपरेशन, हड्डी रोग के 51 जबकि नाक कान गला के मात्र दो ऑपरेशन हुए हैं।
एसआईसी सुरेश चंद्र कौशल ने कहा कि शासन ने जो सूची मांगी थी उसे भेज दिया गया है। विभिन्न ऑपरेशनों का ग्राफ अस्पताल में कम है। इसका क्या कारण है यह तो चिकित्सक ही बता सकते हैं। फिलहाल इन स्थितियों के चलते संभव है कि शासन जांच करा कर कोई ठोस निर्णय ले।