{"_id":"6a553a956279360650053f77","slug":"the-gonda-gorakhpur-passenger-arrived-nine-hours-late-and-the-amrapali-express-was-delayed-by-an-hour-and-a-half-basti-news-c-207-1-bst1006-162290-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर नौ, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर नौ, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे स्टेशन पर यात्रियों को उमस भरी गर्मी में घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन 9 घंटे देर होने से शाम को स्टेशन पर आई। इससे कई यात्रियों को ट्रेन छोड़नी पड़ी।
रेलवे समय सारणी के अनुसार गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर सुबह 8 बजे आने का समय है। 9 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4:30 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची।
छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच सके, उन्हें पूरा दिन यात्रा में ही समय बिताना पड़ा। वहीं बस्ती स्टेशन पर इस ट्रेन को पकड़ने पहुंचे अधिकांश यात्री निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूर्णिया कोर्ट आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 4:30 घंटे, जननायक एक घंटे, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ डेढ़ घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस 4:30 घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, मऊ स्पेशल 4 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4 घंटे, लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे, पठानकोट स्पेशल 2 घंटे, नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल 2 घंटे और योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7 घंटे की देरी से चल रही थी।
प्लेटफॉर्म पर योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अरविंद कुमार, सुनील ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में आधी रात तक स्टेशन पर बैठना पड़ेगा। घर से सफर के लिए खाने-पीने का जो सामान लाए थे वह भी खत्म हो गया है। अब रुपये खर्च कर पेट भरना पड़ेगा।