फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The glory of chanting the name of Rama was explained.

Basti News: राम-नाम संकीर्तन की महिमा बताई

Thu, 29 Oct 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The glory of chanting the name of Rama was explained.
बनकटी। राम मड़ैया महादेवा में 24 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने राम-नाम संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली। पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल ने भक्ति का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में ईश्वर भक्ति और राम नाम संकीर्तन से जीवन के तमाम कष्टों का निवारण होता है। आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शारीरिक शक्ति संग्रह करने में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस माह में सूर्य और चंद्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इसलिए शास्त्रों में कार्तिक स्नान और महात्म्य कथा श्रवण पर विशेष जोर दिया गया है। कार्तिक मास के दौरान विशेष तौर पर राधा-दामोदर पूजन, विष्णु पूजा एवं तुलसी पूजा से साधक का कल्याण होता है। इस अवसर पर डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, राजेंद्र शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रामायण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed