{"_id":"6ae262d797271a404d0e16ae","slug":"the-glory-of-chanting-the-name-of-rama-was-explained-basti-news-c-207-1-bst1006-170527-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर सतर्कता बरतें, अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सतर्कता बरतें, अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई : एसपी
Thu, 29 Oct 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एसपी ओमवीर सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में उन्होंने कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों की मौजूदगी में एसपी ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन गश्त करने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के भंडारण, निर्माण व बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।
एसपी ने संगठित अपराध, भू-माफिया, चिह्नित अपराधियों और पेशेवर गिरोहों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करने और महिला संबंधी, गंभीर व साइबर अपराधों के मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा। संवाद