फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The fraudsters of Bihar used to steal jewellery.

Basti News: बिहार के टप्पेबाज उड़ाते थे साफ करने के बहाने जेवरात, चार गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The fraudsters of Bihar used to steal jewellery.
- जेवर, बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के बहाने करते थे टप्पेबाजी
विज्ञापन

- कप्तानगंज,वाल्टरगंज और नगर थानाक्षेत्र की घटनाओं का हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सफाई करने के बहाने जेवरात लेकर चंपत हो जाने वाले बिहार के चार टप्पेबाजों को मंगलवार को पुलिस ने धर दबोचा। बाइक से गांवों में जाकर ये टप्पेबाज महिलाओं को बर्तन और जेवरात साफ करने का पाउडर बेचने का झांसा देते थे। फिर पोटली में जेवरात रखवाते थे। किसी बहाने महिलाओं को घर के अंदर भेजकर पोटली लेकर भाग जाते थे। इस तरह की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गए टप्पेबाजों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर, दो बाइक, साफ करने वाला लिक्विड आदि बरामद किया गया है। इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नगर थाने के भेलवल, वाल्टरगंज थाने के गनेशपुर और कप्तानगंज थाने के कटया गांव में सोने-चांदी का जेवर लेकर चंपत हो जाने की घटनाएं हुई थीं। इसके खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं। स्वाट टीम के प्रभारी उमाशंकर तिवारी और वाल्टरगंज थानाध्यक्ष रामदेव की टीम ने सर्विलांस के सहयोग से पता लगाया कि संदिग्ध लोगों की टीम क्षेत्र के एक मकान में रहकर पाउडर आदि बेचने का काम कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वाल्टरगंज थाने के बक्सईपुल के पास दो बाइक पर जा रहे चार लोगों को घेरा गया। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों को टीम ने पकड़ लिया। दोनों की बाइक में बदला हुआ नंबर प्लेट लगा हुआ था। पूछताछ में चारों ने उक्त तीनों थाना क्षेत्र की घटनाओं को कबूल किया। इन तीन घटनाओं के अलावा इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं बताया गया है। इनके कब्जे से दो सोने की अंगूठी, एक झाला, एक लॉकेट, तीन मोबाइल फोन, पांच पैकेट भैया ब्रांड क्लीनिंग पाउडर, कई डिब्बे में लिक्वीड, छह प्लास्टिक की छोटी बाल्टी, प्लास्टिक के दो प्लेट, बर्तन धोने वाला लिक्विड आदि के अलावा 2480 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रिश्तेदारों ने बना रखा था गिरोह
पकड़े गए चारों टप्पेबाज आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इनका सरगना बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला भूपेंद्र शाह है। जो उसी जिले के केहाट थाने के रामबाग निवासी मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार, खगड़िया जिले के महेशकुट थाने के गोविंदपुर निवासी संजय गुप्ता और कथ्अहार जिले के बरारी थाने के भैसडिला निवासी रंजन कुमार शाह के साथ यह धंधा कर रहा था। यह चारों गांवों में भगोना, वाशिंग पाउडर व अन्य केमिकल बेचने के बहाने बाइक से टहलते रहते थे। वैसे तो वाशिंग पाउडर बेचने की बात करते थे, लेकिन सीधी-सादी महिलाओं को देखकर उनके जेवर भी साफ करने का झांसा देते थे। महिलाएं जब अपना जेवर लेकर साफ करने के लिए आती थीं तो किसी बहाने उन्हें घर में भेजकर खुद चंपत हो जाते थे।

..
खुलासा होने के बाद दर्ज केस
नगर थाना क्षेत्र के भेलवल में टप्पेबाजी की घटना 24 अगस्त को हुई थी। वहां की निवासी मौसम गुप्ता पुत्री जयमंगल गुप्ता के घर दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो टप्पेबाज पहुंचे थे। दोनों ने पाउडर से गहने साफ करने की बात कहकर सोने की अंगूठी, उसकी मां के कान का झाला, मंगलसूत्र व बहन की बाली साफ करने के लिए लिया। उसे एक पैकेट में रख दिया और कहा कि इसे 20 मिनट बाद निकाल लेना। यह कहकर वह बाइक पर सवार होकर चले गए। बीस मिनट बाद जब पैकेट खोला गया तो उसमें कंकड़ था। इस घटना का सोमवार को केस दर्ज किया गया। आश्चर्यजनक ढंग से सुबह खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed