फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the first day spent in understanding

समझने में बीता सिग्नल का पहला दिन 

Sat, 18 Jun 2016 11:46 PM IST
basti
basti Updated Sat, 18 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
the first day spent in understanding
यातायात - फोटो : ramesh mishra
बस्ती। मनमाने ढंग से फर्राटा भरने वाले शनिवार को सिग्नल की लाल, नीली, पीली बत्ती के इशारे पर चले। सबसे ज्यादा अस्तव्यस्त रहने वाले कंपनीबाग चौराहे पर बत्ती पूरे दिन कौतूहल का विषय बनी रही। 
विज्ञापन


 शनिवार का दिन शहर के यातायात के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार यहां के किसी चौराहे पर सिग्नल सिस्टम से यातायात संचालित हुआ। कंपनीबाग चौराहे पर शुक्रवार को ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम शुरू हुआ। छोटे से शहर में लाइलाज बनती जा रही जाम की बीमारी से यह सिस्टम काफी हद तक बचाएगा, लोग ऐसी उम्मीद करते हैं। हालांकि, लोगों का यह भी कहना है कि  सिर्फ बत्ती लगाने से बात नहीं बनेगी। बल्कि लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी और चौराहों से अतिक्रमण हटवाना होगा।  
विज्ञापन


खुद नहीं जानते संकेत के तरीके
शनिवार को कंपनी बाग चौराहे पर सिग्नल सिस्टम के बीच तैनात जवानों की गतिविधियां देखकर तमाम लोग खिल्ली उड़ाते दिखे। क्योंकि वहां खड़े जवानों के इशारे बत्ती के इशारे से भिन्न दिखे। किस तरफ का ट्रैफिक रोककर किसे पास देना है, इसका ज्ञान अभी उनमें नहीं दिखा। ऐसे में लोग कहते हैं कि ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल तभी कारगर साबित होगा जब पुलिस यातायात ड्यूटी पर प्रशिक्षित जवान तैनात किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed