फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The first day of Ramadan was spent in the worship of Allah

Basti News: रमजान का पहला दिन अल्लाह की इबादत में गुजरा

Sun, 02 Mar 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
The first day of Ramadan was spent in the worship of Allah
मस्जिदों और घरों में इफ्तार कर किया रब का शुक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रमजान माह शुरू हो गया है। रविवार को अल्लाह की इबादत में पहला रोजा गुजरा। रोजेदारों ने मस्जिदों और घरों में रोजा खोलकर रब का शुक्रिया अदा किया। बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई। अल्लाह के इबादत का विशेष माह रमजान शुरू हो गया है।
जामा मस्जिद समेत जनपद के अन्य मस्जिदों और इबादतगाहों में पूरे दिन अल्लाह की इबादत में मुस्लिम समाज के लोग व्यस्त दिखे। कुरान की आयतें पढ़ी गईं। यह सिलसिला रात तक चलता रहा। शहर के हर मस्जिद में नमाजी नजर आए। घरों में महिलाओं ने नमाज पढ़ी और कुरान की तिलावत की। बाजार में इफ्तारी के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। खजूर, चिप्स, चना, फल आदि लोग खरीदते नजर आए। घरों में महिलाएं इफ्तारी के पकवान बनाना शुरू कर दिया है। इफ्तारी तैयार होने के बाद मुसाफिरों और गरीबों के लिए भेजी गई। शाम को एक वक्त इफ्तार कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

...
कोट
रमजान का महीना बरकतों वाला महीना है। अल्लाह की इबादत के साथ लोगों की हमदर्दी का महीना है। इस माह में जितना हो सके अच्छा काम करना चाहिए। झूठ और बुराइयों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुफ्ती अलाउद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed