{"_id":"6a8b4eeb85051a2ae10a7598","slug":"the-file-of-appointment-of-part-time-instructors-is-missing-basti-news-c-7-1-hsr1003-1428253-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति की पत्रावली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति की पत्रावली गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधित पत्रावली गायब होने के मामले में बीएसए अनूप कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बीएसए ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लालगंज क्षेत्र के हथियाव कला निवासी रामाराव देवेंद्र भास्कर ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2013 से 2016 के बीच नियुक्त अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी थी। राज्य सूचना आयोग में रामाराव देवेन्द्र भास्कर बनाम जनसूचना अधिकारी की याचिका योजित की गई है। अंशकालिक अनुदेशकों का चयन ऑनलाइन गई थी।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधित पत्रावली न मिलने के कारण सूचना देने में कठिनाई हो रही है। समस्त पटल सहायकों से सात अगस्त 2025 को वर्ष 2013 से वर्ष 2016 के बीच नियुक्त अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावली की मांग की गई, लेकिन मूल पत्रावली नहीं मिली। तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक विमल कुमार त्रिपाठी वर्तमान में संयुक्त शिक्षा निदेशक, बस्ती मंडल के कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पत्रावली न मिलने के कारण अन्य पत्रावली के निस्तारण में भी कठिनाई आ रही है।