फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family of Prince, accused of love jihad, is also under pressure.

Basti News: लव जिहाद के आरोपी प्रिंस के परिवार पर भी शिकंजाे

Wed, 04 Feb 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The family of Prince, accused of love jihad, is also under pressure.
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रहने वाला कथित लव जिहाद के आरोपी अजफरूल हक उर्फ प्रिंस के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। कलवारी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और दुष्कर्म के आरोप में सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती ने प्रिंस के भाई पर दुष्कर्म और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रिंस को इस मामले में जेल भिजवा चुकी है जबकि परिवार के अन्य लोगों पर लगे आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

लव जिहाद का यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस के रिकॉर्ड में प्रिंस पर 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कलवारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बीती 16 जनवरी को सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थी। जनवरी 2022 में हॉस्पिटल में प्रिंस नाम का युवक आया था। बातचीत में उसने मोबाइल नंबर ले लिया था। बाद में अपने ऊंचे रसूख का हवाला देते हुए बड़े हाॅस्पिटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2022 में प्रिंस उसे एक हाॅस्पिटल के मालिक से मिलवाने के बहाने पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक लॉज में ले गया और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए यौन शोषण किया। पुलिस से शिकायत की बात पर शादी का वादा किया। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आकस्मिक जरूरत बताकर कई बार में उसने 85 हजार रुपये भी ले लिए। इस मामले में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी प्रिंस को जेल भिजवाया जा चुका है। पीड़िता ने उसके भाई समेत परिवार के सात अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed