{"_id":"653417b6c39e1795a302a5e7","slug":"the-faces-of-33-youth-lit-up-after-getting-jobs-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6049-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी पाकर 33 युवाओं के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी पाकर 33 युवाओं के चेहरे खिले
Sat, 21 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले को संबोधित करते अधिकारी।
रोजगार मेला : 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 83 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन के संयुक्त प्रयास ये कटरा परिसर में शनिवार को रोजगार मेला लगा। इसमें 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 83 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर 33 युवाओं का चयन किया गया।
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सबको हुनर-सबको काम अभियान चला रही है। शासन की मंशा है कि हर युवा तकनीकी रूप से दक्ष होकर आर्थिक समृद्धि की तरफ बढ़े। इसके लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में हर माह रोजगार मेला लगता है।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्षता हासिल करने वाले युवाओं को रोजगार के संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। रोजगार मेले में रिक्साॅन टेक्नोलॉजी नोएडा व वीसेट्स कंपनी नोएडा के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को 9800 से 16550 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इस मौके पर अश्विनी कुमार, अरविंद कुमार, हनुमान प्रसाद मिश्र, उमा रमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, राजेश कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।