{"_id":"67fd5c5d9268cd689f08b33d","slug":"the-eyes-of-those-who-console-are-getting-teary-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135024-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांत्वना देने वालों की छलक जा रहीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांत्वना देने वालों की छलक जा रहीं आंखें
Tue, 15 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। हर्रैया के गौतम बुद्धनगर वार्ड की अंजहिया गली में रविवार को भी मातम का माहौल रहा। घर पर सांत्वना देने वालों की आवाजाही बनी रही। उधर, प्रशासन की तरफ से अहेतुक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख के हिसाब से 15 लाख रुपये प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। हर्रैया एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
तीनों शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, बच्चों के पिता समेत झुलसे छह लोगों का इलाज अभी चल रहा है। मकान के भूतल पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले सुनील केसरवानी को सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों की आंखों से आंसू निकल रहे थे। यहां तक कि आसपास के लोगों के जुबान से भी शब्द नहीं निकल रहे हैं। सोमवार को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने पीड़ित के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। परिवार को सांत्वना देकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया।