फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The existence of four villages threat

चार गांवों के वजूद पर खतरा

Mon, 01 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 01 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The existence of four villages threat
बाढ़
घाघरा का जल स्तर सोमवार को खतरे के निशान 92.730 मीटर से 36 सेमी ऊपर 93.095 मीटर के स्तर पर पहुंच गया। बाढ़ का पानी घटने के बजाए बढ़ रहा है। सोमवार को कल्याणपुर, भरतापुर, सहजौरापाठक व कड़ौव गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया। हालांकि बाढ़ का पानी अभी तक गांव में नहीं घुसा है लेकिन फसलें डूब गई है। जिससे ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं और मवेशियों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


घाघरा की धारा को रोकने के लिए छह पुराने ठोकरों पर बोल्डर गिराने का कार्य जारी है। राजस्व की टीम कल्याणपुर गांव में कैंप किए हुए है। बाढ़ में फंसे लोगों को अभी तक राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं लोलपुर विक्रमजोत बांध पर नवनिर्मित एक नंबर ठोकर का नोज बह गया। इससे भदोही, मुंडेरी, केशवपुर औररानीपुर कटवनियां गांव पर कटान का संकट मंड़राने लगा है।  जिससे विभाग और प्रशासन की नींद उड़ गई है। 
विज्ञापन


रविवार को स्थिर घाघरा का जल स्तर सोमवार को अचानक  बढ़ने से कई अन्य ठोकरों पर दबाव बढ़ गया। रविवार को लोलपुुर विक्रमजोत बांध के ठोकर नंबर एक पर जो कटान शुरू हो गया था वह सोमवार को धारा में बह गया। बाढ़ के चलते कई गांव की फसलें डूब गई है। गांव वालों ने इस बाढ़ के लिए सबसे अधिक दोष बालू माफियाओं को दिया। भदोही और केशवपुर गांव के राम लखन और बूजमोहन ने बताया कि प्रशासन की गलती और बालू माफियाओं का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed