फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The earth lit up with lamps on Chhoti Diwali...the spring of happiness arrived.

Basti News: छोटी दिवाली पर दीयों से जगमग हुई धरा... खुशियों की आई बहार

Thu, 31 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 31 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The earth lit up with lamps on Chhoti Diwali...the spring of happiness arrived.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पखवाड़े भर से चल रही दीपोत्सव की तैयारी अब अपने रंग पर है। घर, मकान, दुकान, गली, मोहल्ले, गांव, शहर सब सज चुके हैं। बुधवार को छोटी दीपावली पर दीये जले तो चप्पा-चप्पा उजियार हो गया।
गुरु वशिष्ठ की यह नगरी रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी से नहाने लगी। देवालय, शिवालय भी चमक उठे। पूजा-अर्चना के साथ दिवाली के बधाई देने का दौर शुरू हो गया है। हर तरफ खुशियां ही खुशियां हैं।
विज्ञापन

दीपावली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसके पहले छोटी दीपावली और धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। हालांकि, त्योहार पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। कमोवेश सभी वस्तुओं की महंगाई के कारण कई लोगों को मन मसोस कर रह जाना पड़ा। फिर भी घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने पटाखे फोड़ छोटी दीपावली की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली का पर्व मंगलवार को धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया। बुधवार को भी सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों के अलावा संपन्न लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी की। टीवी, फ्रिज, एलसीडी जैसे अनेक इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद होती रही। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुएं भी खरीदी गईं। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों के साथ परिवार के लोग बाजार में तरह-तरह का सामान खरीदते नजर आए। बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीदने को उत्सुक दिखे तो युवा नए मॉडलों के कपड़ों की खरीद में दिलचस्पी लेते नजर आए। शहर के कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, पुरानी बस्ती में शाम को जमकर खरीददारी हुई। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों में देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, हनुमान जी, भगवान शिव व देवी पार्वती आदि की प्रतिमाएं बिक रही थीं तो इनके साथ ही मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने भी लोगों को लुभा रहे थे। पटरियों पर लगीं दुकानों से दीये, कोसे आदि बिक रहे थे।

सज गई पटाखों की दुकानें, दिन भर हुई खरीदारी : शहर में दिवाली के अवसर पर सौ से अधिक पटाखों की दुकानें सजाई गई है। बुधवार को बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पटाखों की जमकर खरीदारी किए। युवाओं ने तो कुछ खास ही दिलचस्पी दिखाई। जीआईसी, आईटीआई, दक्षिण दरवाजा के निकट एक साथ कई अस्थाई दुकानें लगाई गई है। यहां चार दिनों तक पटाखों की बिक्री की जाएंगी। पटाखा कारोबारी रमेश कुमार ने बताया कि इस बार पटाखों की अच्छी बिक्री हो रही है। ब्रांड के पटाखे महंगे जरूर बिक रहे हैं लेकिन, इसमें सुरक्षा ज्यादा है। परेवा तक पटाखें की बिक्री जोरों पर रहेगी। उम्मीद है कि इस बार दिवाली में जिले भर में 10 करोड़ का पटाखा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed