{"_id":"6451643df86feb07820e6cc4","slug":"the-disturbance-slowed-down-but-the-effect-did-not-end-basti-news-c-7-1-150096-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुस्त पड़ा विक्षोभ मगर खत्म नहीं हुआ असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुस्त पड़ा विक्षोभ मगर खत्म नहीं हुआ असर
Wed, 03 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दो दिन बूंदाबांदी और घने बादलों के बाद मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सुस्त पड़ गया। दिन भर तेज धूप रही। जिससे तापमान में सोमवार की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि अभी विक्षोभ का असर खत्म नहीं हुआ है। आगामी 36 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अनुमान है कि बस्ती मंडल समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मंगलवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे। दक्षिण पूर्वी हवाओं के साथ वातावरण में भरपूर नमी कायम रही। मगर नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। दिन में कुछ मिनट के लिए कई बार बादल बने-बिगड़े लेकिन कुल मिलाकर मौसम की तासीर गर्म रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --