फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The district hospital consumes 29 commercial cylinders every month, putting the administration on alert.

Basti News: जिला अस्पताल में हर माह 29 काॅमर्शियल सिलिंडर की खपत, अलर्ट हुआ प्रशासन

Sun, 15 Mar 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The district hospital consumes 29 commercial cylinders every month, putting the administration on alert.
जिला अस्पताल के रसोई में रखा हुआ भरा गैस सिलिंडर संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को परोसे जा रहे भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे काॅमर्शियल सिलिंडर की खपत को लेकर अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गैस किल्लत के बीच अस्पतालों से खपत की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीजों के लिए खाना बन रहा है। ये भोजन उन्हीं मरीजों को मिलता है जो भर्ती रहते हैं। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल का रसोई काफी हाईटेक है। यहां रोजाना तीन सौ मरीजों तक का खाना बन सकता है। वर्तमान में 80 मरीज भर्ती हैं, जिनको भोजन मिल रहा है। खाना बनाने में हर माह 29 कामर्शियल सिलिंडर की खपत है। अभी बैकअप में एक भरा हुआ सिलिंडर है, दो लगे हुए हैं। जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई में संचालित रसोई में हर दिन दो काॅमर्शियल सिलिंडर की खपत है। उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव ने बताया कि ढाई से 300 मरीजों का खाना औसत रोजाना बनता है। रोजाना दो गैस सिलिंडर की खपत है। अभी बैकअप में छह सिलिंडर भरा हुआ है, गूगल शीट पर सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है। बता दें कि काॅमर्शियल गैस सिलिंडर (आमतौर पर 19 किलो) का उपयोग होटल, रेस्तरां, ढाबों और उद्योगों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है।
हाल ही में इन सिलिंडरों के मूल्य में वृद्धि हुई थी। बाद में ईरान-इस्राइल में युद्ध छिड़ने के बाद गैस किल्लत शुरू हुई तो इन संस्थानों में गैस सिलिंडर को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed