{"_id":"690ba615fafcc3afa104f247","slug":"the-deputy-district-officer-inspected-the-phc-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147100-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीएचसी का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीएचसी का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। बुधवार को उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सल्टौआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार अनुपस्थित पाए गए।
एसडीएम ने मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर और दवा वितरण रजिस्टर की भी जांच की। दोनों रजिस्टरों में अंतर मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. मनीष मद्धेशिया से पूछताछ की और फार्मासिस्ट राधारमण शुक्ल से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
इसके बाद एसडीएम ने औषधि भंडार का निरीक्षण किया और रजिस्टर से दवाओं का मिलान किया, जो सही पाया गया। उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं।