फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The death of a middle-aged man who fell from a bicycle on the forelane

Basti News: फोरलेन पर साइकिल से गिरे अधेड़ की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The death of a middle-aged man who fell from a bicycle on the forelane
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास रविवार को दिन में साइकिल से गिरे अधेड़ की मौत हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलाया और उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला निवासी साधू सरन (55) मेहनत-मजदूरी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी मालती देवी के अलावा बड़ा बेटा अरूण (22) और छोटी बेटी लक्ष्मी (19) हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को दवा लेने के लिए साइकिल से बस्ती शहर जा रहे थे। फोरलेन पर पुरानी बस्ती के चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास अचानक वह अनियंत्रित होकर साइकिल से गिर पड़े। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। प्रथमदृष्टया तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed