फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dead body of the girl was murdered, packed in a sack and thrown away

Basti News: युवती की हत्या कर बोरे में भरकर फेंका दिया गया शव

Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the girl was murdered, packed in a sack and thrown away
दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास सरयू नहर में मिला शव
विज्ञापन

शिनाख्त न होने से मॉर्चरी में रखवाया गया शव, 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया, बस्ती। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के निकट रविवार सुबह सरयू नहर की पुलिया के नीचे झाड़ में फंसे बोरे में एक युवती का शव मिला। तेज दुर्गंध आने पर नित्यक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने बोरे में शव होने की आशंका में पुलिस को सूचित किया। थाने से करीब छह सौ मीटर दूर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खुलवाकर देखा तो हाथ-पैर कपड़े की पतली पट्टी से बंधा युवती का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती की उम्र लगभग 24-25 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने भी दोपहर में मौके पर पहुंच कर पुलिस से जानकारी ली। युवती लाल रंग की समीच व सफेद रंग की लैगिंग पहनी हुई थी। दुबौलिया पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। एसपी ने बताया कि नहर में पानी का बहाव तेज होने से आशंका है कि शव कहीं दूर से बहकर आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed