फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The culvert washed away in the canal, traffic stalled, crops submerged

नहर में बह गई पुलिया, ठप आवागमन, फसलें जलमग्न

Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The culvert washed away in the canal, traffic stalled, crops submerged
पैकोलिया क्षेत्र के बसहा गांव के पास नहर कटने से पुलिया बही। - फोटो : BASTI
नहर में बह गई पुलिया, ठप आवागमन, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

पैकोलिया। हर्रैया तहसील के पकड़ी-जप्ती-हड़ही मार्ग स्थित बसहा गांव के पास नहर की पुलिया बृहस्पतिवार की रात पानी के तेज बहाव और गुणवत्ता में कमी के कारण ढह गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिया के बह जाने से कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है और हजारों बीघा धान की फसल डूब गई है। सूचना पर पहुंचीं हर्रैया की एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

नहर की पुलिया रात में ढह जाने से पकड़ी जप्ती, चौधरी पुरवा, बसहा, गडहा पांडेय, इटवा राजा, पटना, मझरतिया व बरगदवा आदि गांवों में पानी भर गया। फसलें जलमग्न हो गईं और सड़क से सिवान तक पानी से लबालब भर गए। ग्रामीणों के अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व नहर पर पुलिया बनाई गई थी। गुणवत्ताविहीन होने व तेज बहाव होने के कारण इतने कम समय में ही पुलिया ढह जाने पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने पैकोलिया के थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय, सरयू नहर खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता जय सिंह, जेई अमित कुमार व नहर विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर रास्ता बहाल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि नहर का पानी बंद करा दिया गया है, जिसे कम होने में चार-पांच घंटे लगेंगे। क्रेन मंगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। आवागमन चालू होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed