{"_id":"68755d08de3a56c3bf07acd5","slug":"the-cooks-son-died-in-a-scuffle-while-throwing-away-the-banana-peel-after-eating-it-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140145-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: केला खाकर छिलका फेंकने के दौरान धक्का-मुक्की में रसोइया के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: केला खाकर छिलका फेंकने के दौरान धक्का-मुक्की में रसोइया के बेटे की मौत
Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा(बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बोदवल में सोमवार को केले का छिलका फेंकने के दौरान बच्चों के बीच धक्का-मुक्की के दौरान स्कूल की रसोइया के बेटे की मौत का मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि स्कूल की दीवार से सिर टकराने से वह बेहोश हो गया। निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 13 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सुमित ने एक छात्र पर धक्का देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बोदवल बाजार निवासी अमित (13) पुत्र राकेश निवासी बोदवल बाजार (इंद्रा नगर वार्ड-पांच) कंपोजिट विद्यालय बोदवल में कक्षा आठ में पढ़ता था। उसकी मां माया देवी उसी विद्यालय में रसोइया हैं। सोमवार को सुबह बच्चों में केले का वितरण किया गया था। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश विश्वकर्मा का कहना है कि सुबह करीब 10:30 बजे बच्चे केला खाने के बाद छिलका फेंकने गए थे। इस दौरान बच्चों में धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण अमित का सिर स्कूल की दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन
सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से अमित को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर न ले जाकर निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित के पिता कोलकाता में बक्सा बनाने का कार्य करते हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा अतुल कुमार अंजान ने बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान फिसल जाने के कारण किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।