फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The contracts of two Shikshamitras will end

Basti News: दो शिक्षामित्रों की संविदा होगी समाप्त

Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The contracts of two Shikshamitras will end
बीएसए के निरीक्षण में मिली खामियां, दूर करने का निर्देश
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले 10 शिक्षक व 10 शिक्षामित्र, वेतन बाधित, स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार ने शिक्षा व्यवस्था काे चाक चौबंद करने के लिए बीएसए ने 17 परिषदीय विद्यालयों के अलावा ब्लाक संसाधन केंद्र व कस्तूरबा विद्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय करमा पाठक तथा बस्थनवा सल्टौआ में शिक्षामित्र पिछले 01 साल से अधिक समय से बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये। बीएसए ने ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम उनकी संविदा समाप्ति के लिए प्रस्ताव देने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया। इसके अलावा जांच में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के 10 शिक्षक व 10 शिक्षा मित्र के अलावा अनुचर अनुपस्थित पाए गए। इनके एक दिन का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए ने सदर, साऊंघाट, सल्टौआ तथा रामनगर के 17 परिषदीय विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केन्द्र तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। विद्यालयों में नवीन नामांकन, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण, पठन-पाठन की व्यवस्था, एमडीएम योजना तथा स्कूल कम्पोजिट ग्राण्ट व्यय आदि की जांच की। इसमें कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वानगर ब्लॉक सदर में 08 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। सल्टौआ के प्राथमिक विद्यालय मझौवा लाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया जुड़ी कुइयां, प्राथमिक विद्यालय पिपरहिया, मझौवा बाबू, करमा पाठक में एक शिक्षा मित्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौवाबाबू में 01 अनुचर, प्राथमिक विद्यालय अगया में 02 शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय बस्थनवा में 01 शिक्षा मित्र तथा रामनगर के प्राथमिक विद्यालय चिरई बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय असनहरा, कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौवा राम प्रसाद में 02 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये कोई छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। इसी प्रकार
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बड़ौंगी में 01 शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय शनिचरा में प्रधानाध्यापक व 01 शिक्षा मित्र , ब्लॉक संसाधन केन्द्र रामनगर में कार्यरत् 03 अनुचर तथा सहायक लेखाकार बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीएसए ने वेतन बाधित कर दिया। इन्हें स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि जांच का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। जो भी अनुपस्थित पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed