फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The condition of the middle aged deteriorated due to beating

बस्ती: पुलिस की पिटाई से अधेड़ की हालत बिगड़ी, ग्रामीणों ने चौकी घेरी

Mon, 13 Feb 2023 03:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

शत्रुघ्न की पत्नी चंद्रावती व बेटे अजय का आरोप है कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने उन्हें चौकी के भीतर भी खूब पीटा। इससे शत्रुघ्न की हालत बिगड़ गई। वह अचेत हो गए। यह देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
The condition of the middle aged deteriorated due to beating
पुलिस की पिटाई से घायल अस्पताल में भर्ती शत्रुध्न

विस्तार

छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव निवासी व्यक्ति की रविवार को चौकी में पुलिस की पिटाई से हालत बिगड़ गई। बेहोश होने पर पुलिस कर्मियों ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा किया। आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने पर चौकी का घेराव कर लिया। मामला बढ़ने पर एएसपी और एसडीएम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार, फूलडीह गांव के शत्रुघ्न (55) रविवार को बैनामे की अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। पड़ोसी पप्पू की बेटी निशा ने इसकी पुलिस से शिकायत की। इस पर विक्रमजोत चौकी के प्रभारी इंद्रभूषण सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने शत्रुघ्न और उनके बेटे को अपशब्द कहे। मारते-पीटते हुए चौकी पर ले गए।
विज्ञापन


शत्रुघ्न की पत्नी चंद्रावती व बेटे अजय का आरोप है कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने उन्हें चौकी के भीतर भी खूब पीटा। इससे शत्रुघ्न की हालत बिगड़ गई। वह अचेत हो गए। यह देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें विक्रमजोत कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां हालत और बिगड़ती देख डॉक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या से उन्हें मेडिकल काॅलेज लखनऊ भेजा गया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि मामले की जांच सीओ हर्रैया को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed