फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The commissioner reviewed the work done under SIR.

Basti News: कमिश्नर ने एसआईआर के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की

Thu, 02 Apr 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The commissioner reviewed the work done under SIR.
बस्ती। कमिश्नर व रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के दृष्टिगत तृतीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026, आलेख्य प्रकाशन एक अप्रैल 2026 के अनुसार विधानसभा हर्रैया में कुल 3,49,399 मतदाता, कप्तानगंज में 3,34,913 मतदाता, रूधौली में 3,91,579 मतदाता, बस्ती सदर में 3,22,837 मतदाता व महादेवा में 3,32,788 मतदाता हैं।
विज्ञापन


रोल प्रेक्षक कमिश्नर अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में लिंग अनुपात की स्थिति सुधारने के लिए ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहां महिला मतदाताओं का अनुपात कम है तथा उनका क्राॅस वेरीफिकेशन कर वास्तविक स्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सामान्य जनसंख्या के अनुपात के अनुरूप मतदाता सूची का लिंगाप संतुलित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त फाॅर्म-6 नए मतदाता, फाॅर्म-7 नाम विलोपन व फाॅर्म-8 संशोधन के आधार पर होने वाले कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अंतिम प्रकाशन से पूर्व सभी स्थलों पर सूचियों का पुर्नपरीक्षण कर लिया जाए जिससे किसी प्रकार की त्रुटि शेष न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग ने निर्धारित तिथि 10 अप्रैल तक शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed