फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The claim of 48 hours is hollow...bad transformers are not able to be replaced even in seven days

Basti News: 48 घंटे का दावा खोखला...सात दिनों में भी नहीं बदल पा रहे खराब ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 18 Jul 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The claim of 48 hours is hollow...bad transformers are not able to be replaced even in seven days
- कार्रवाई के डर से अभियंता समय से नहीं करते हैं ट्रांसफाॅर्मर की मांग
विज्ञापन

- विभागीय कार्रवाई के नाम पर उपभोक्ताओं को किया जाता है परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं पर कार्रवाई का फरमान उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। ट्रांसफाॅर्मर खराबी की सूचना मिलने के बाद भी अभियंता समय से नहीं बदल पा रहे हैं। जिले में कई जगहों पर सात से 15 दिनों में खराब ट्रांसफाॅर्मर बदले गए। बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं को अभियंता विभागीय कोरमपूर्ति के नाम पर घुमाते रहते हैं।
विद्युत वितरण निगम 24 से 48 घंटों में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा करता है। लेकिन यह दावा कागजी साबित हो रहा है। समय से ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जा रहे हैं। हालात ये है कि ट्रांसफाॅर्मर की खराब केबल तक बदलने में दिक्कतें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, पावर कारपोरेशन ने गर्मी शुरू होने से पहले ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए थे। उस समय कहा गया था कि गर्मी से पहले ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करे लें।
विज्ञापन


इसके बाद जिस क्षेत्र में ज्यादा ट्रांसफाॅर्मर जले हैं वहां के अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश के बाद सभी अभियंता सकते में आ गए। इसी का नतीजा है कि अब जब ट्रांसफाॅर्मर खराब हो रहे हैं तो उन्हें समय से बदला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कार्यशाला का दावा- निर्धारित समय में पहुंचाते हैं ट्रांसफाॅर्मर
ट्रांसफार्मर कार्यशाला के अधिकारी निर्धारित समय से पहले ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि ग्रामीणांचल में 48 घंटों में ट्रांसफाॅर्मर बदला जाना चाहिए लेकिन 24 घंटे में ही बदल रहे हैं। एक भी ट्रांसफाॅर्मर 48 घंटे में नहीं बदला गया है।

------------------
समय से ट्रांसफाॅर्मर की मांग नहीं करते हैं अवर अभियंता
- ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के बाद उपभोक्ता को 1912 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी होती है। जहां से उपभोक्ता को शिकायत संख्या दी जाती है। इसी के आधार पर संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंता ट्रांसफार्मर का इंडेंट करते हैं। लेकिन अवर अभियंता कार्रवाई से बचने के लिए समय से इंडेंट (मांग) नहीं करते। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। बिना इंडेंट के कार्यशाला से ट्रांसफार्मर नहीं भेजा जाता है।
------------------
समय से इन जगहों के नहीं बदले गए ट्रांसफाॅर्मर
- 22 जून को बेलहिया विद्युत उपकेंद्र के तहत सिद्धौर व हरना डाबर गांव में खराब हुआ ट्रांसफार्मर 26 जून को शिकायत के बाद बदला गया।
- 25 अप्रैल को बनकटी के रौतापार का ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ इसे 23 दिन बाद 18 मई को बदला गया।
- 2 जुलाई को सल्टौआ के पोखर भिटवा, लोहारपुरवा, विशुनपुरवा गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, इसे 11 जुलाई को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed