{"_id":"684730ab5a6117dd9b0f8c57","slug":"the-citys-intersections-should-get-a-new-identity-kayastha-seva-trust-raised-its-voice-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138044-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर के चौराहों को मिले नई पहचान, कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर के चौराहों को मिले नई पहचान, कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने उठाई आवाज
Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा को ज्ञापन देकर शहर के रौता चौराहे को चित्रगुप्त चौराहे के रूप में पहचान देने की मांग की है। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति और कायस्थ शिरोमणि डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा दोनों मांगों पर विचार किया जायेगा। नगरपालिका अध्यक्ष से मिलने वालों में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव आदर्श, मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मुकेश श्रीवास्तव ने कहा चौराहों का नामकरण न होने से लोग उल्टे सीधे नामों से शहर के प्रमुख चौराहों को पहचान दे रहे हैं। बेहतर होगा कि देश की आजादी में योगदान देने वाले कार्यस्थ समाज के महापुरुषों को इस माध्यम से सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर समाज के लोग गर्व महसूस करेंगे और शहर को नई पहचान भी मिलेगी।