फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The ceremonial opening of the UP -100 service

समारोहपूर्वक किया यूपी-100 सेवा का आगाज

Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The ceremonial opening of the UP -100 service
dial 100 - फोटो : अमर उजाला
बहुआयामी यूपी-100 सेवा का बृहस्पतिवार को भव्य समारोह केेे बीच आगाज हुआ। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड से प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने हरी झंडी लहराकर इस सेवा में लगे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वाहनों को रवाना किया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट यदि कामयाब हुआ तो पुलिस के माथे पर देर से पहुंचने का कलंक मिट जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश के खेल राज्यमंत्री रामकरन आर्य, एमएलसी संतोष यादव ‘सनी’ के अलावा कमिश्नर दिनेश कुमार  सिंह, डीआईजी लक्ष्मी नारायण, डीएम नरेन्द्र सिंह पटेल, एसपी शैलेश कुमार  पांडेय, सदस्य महिला आयोग सुमन सिंह व जिलाध्यक्ष सपा रविन्द्र यादव ने भी हरी झंडी लहराकर सभी 30 वाहनों को रवाना किया। रात आठ बजे से  सेवा जिले में प्रभावी हो जाएगी।  
विज्ञापन


कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेशवासियों को 102 व 108 सेवा के बाद यूपी-100 जैसी स्पेेशल सुविधा देकर उन सपनों को साकार किया है जो कभी कल्पना मात्र थे। राज्यमंत्री राम करन आर्य  ने कहा कि अब जिले को लोगों को पुलिस के पहुंचने का घंटों इंतजार नहीं करना  पड़ेगा। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने इस सेवा को पुलिसिंग के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया। डीआईजी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि अल्प समय में घटना स्थल या पीड़ित के पास पुलिस पहुुंच जाएगी तो तमाम बातें समय रहते अटेंड हो सकेंगे, जिनमें देर होने पर घटना बड़ा रूप ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते  हुए यूपी-100 सेवा से जुड़ी विस्तार से जानकारियां दी। कहा कि इस परियोजना से पुलिस की विवेचना में भी निखार आएगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एएसपी  रोहित मिश्र ने तमाम पहलुओं को बताया। प्रोजेक्टर की  मदद से भी यूपी-100 की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।  इस दौरान रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, डा. रमेश चंद्र  श्रीवास्तव, सपा नेता महेंद्र नाथ यादव, हरीश सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ल, व्यापार मंडल के अमरमणि पांडेय सीओ सिटी के साथ ही एसडीएम व सीओ भी मौजूूद रहे। शहर के कई स्कूल के बच्चे भी आयोजन में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed