{"_id":"68c9b5d1f257d1545d075516","slug":"the-car-went-out-of-control-and-fell-into-a-ditch-junior-engineer-of-the-flood-section-narrowly-escaped-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144022-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे बाढ़ खंड के अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे बाढ़ खंड के अवर अभियंता
Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलवारी के पास गड्ढे में मिली जेई की कार- संवाद
कलवारी। मंगलवार को राम जानकी मार्ग पर कलवारी चौराहे से गायघाट रोड पर काली मंदिर के पास बड़ा हादसा टल गया। बाढ़ खंड बस्ती के गौरा सैफाबाद तटबंध पर तैनात अवर अभियंता योगेंद्र चौधरी की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
अवर अभियंता योगेंद्र चौधरी ने बताया कि वह गोरखपुर से अपनी कार से धनघटा-कुदरहा-कलवारी मार्ग होते हुए पारा चौकी ड्यूटी पर जा रहे थे। कलवारी पहुंचते ही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में पलट गई। घटना के समय वह खुद ही कार चला रहे थे। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर अभियंता को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। बाद में क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते कार में सवार अवर अभियंता की जान बच गई। संवाद