फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The campaign will run for three months in the police zone

पुलिस परिक्षेत्र में तीन महीने चलेगा नौ सूत्रीय अभियान

Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run for three months in the police zone
पुलिस परिक्षेत्र में तीन महीने चलेगा अभियान
विज्ञापन

रोजाना ली जाएगी रिपोर्ट, सुस्ती पर होगी कड़ी कार्रवाई
आईजी ने तीनों जिले के एसपी को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिक्षेत्र में पुलिस नौ सूत्री बिंदुओं पर कार्रवाई की योजना बना चुकी है। सीसीटीवी कैमरों का सत्यापन, सड़क दुर्घटनाओं का डाटा फीडिंग, वाहन चोरी की ज्यादा घटनाओं वाले स्थानों का चिह्निकरण आदि शामिल हैं। एक महीने के इस अभियान की इसी हफ्ते शुरुआत होगी। इस दौरान होने वाली कार्रवाई की रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी। आईजी राजेश मोडक ने बताया कि इसमें ढिलाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में प्रमुख तौर पर अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा। तीन वर्ष के भीतर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों की मौजूदा नवैयत तैयार की जाएगी। गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ठंड के सीजन में होने वाली चोरियों व नकबजनी के मद्देनजर सतर्कता बरतने को कहा गया है। ग्राम प्रहरियों को े सजग रखने और उनसे अपेक्षित सूचनाएं प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान में सबसे अहम बिंदु सीसीटीवी कैमरों व उसके पूरे सिस्टम का सत्यापन कराना शामिल है। प्राय: किसी घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खोजी जाती है, मगर पुलिस के जरिए लगाए गए कैमरे अक्सर खराब मिलते हैं। इसके अलावा यातायात निदेशालय ने निर्देश पर अमल करने को कहा गया है जिसमें प्रत्येक दुर्घटना में डाटा फीड किया जाना है। ऐसा करने के पीछे वजह है कि इससे हादसों का कारण और रोड सेफ्टी संबंधी योजना बनाने में मदद मिलेगी। अभियान में इश्योरेंस वाले कार्रवाई का सत्यापन किया जाय। साथ ही ऐसे टॉप फाइव स्थान चिह्नित करने को कहा गया है, जहां से सबसे ज्यादा वाहन चोरी होती है। आईजी ने बताया कि इन बिंदुओं पर तत्काल अमल में लाने की हिदायत दी गई है, ताकि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed