फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bus of devotees returning to Bihar after bathing in Maha Kumbh climbed on the divider

Basti News: महाकुंभ में स्नान कर बिहार लौट रहे श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर पर चढ़ी

Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bus of devotees returning to Bihar after bathing in Maha Kumbh climbed on the divider
कुंभ से बिहार मधुबनी लौट रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई।
हर्रैया। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर बिहार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हर्रैया थाने के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में सभी के सकुशल होने पर राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी जनपद निवासी बस चालक सुरेंद्र यादव पांच दिन पहले घोगडीहा थाना क्षेत्र के बांरझुला गांव के 44 श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान कराने बस से लेकर गया था। मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद सभी यात्री मधुबनी लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आगे चल रहे स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक लेने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में चालक सहित सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार श्रद्धालुओं का हाल जाना और डिवाइडर पर फंसी बस को निकलवाया। शा को सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed