फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The boy was missing after falling in the Saryu due to slipping of his feet.

पैर फिसलने से बालक सरयू में गिरकर लापता

Sun, 16 Oct 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The boy was missing after falling in the Saryu due to slipping of his feet.
पैर फिसलने से बालक सरयू में गिरकर लापता
विज्ञापन

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के हरखौलिया उर्फ मटियारिया के दक्षिण कलवारी-रामपुर तटबंध के पास रविवार को नित्यक्रिया के लिए गया 12 वर्षीय बालक सरयू की सोती में गिरकर लापता हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरखौलिया उर्फ मटियारिया के केवटहिया पुरवा निवासी बृजेश निषाद (12) पुत्र रामस्वरूप अपने छोटे भाई के साथ कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण सरयू नदी के सोती के पास दिन में करीब ढाई बजे नित्यक्रिया करने गया था। बताया जा रहा है कि बृजेश सोती के पास गया, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर तक वह पानी से निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह धारा में चला गया और डूब गया। वहां मौजूद बृजेश के छोटे भाई ने शोर मचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज कुदरहा सुरेश कुमार ने गोताखोरों की मदद से सोती में जाल लगाकर बृजेश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, बृजेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed