फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of the kidnapped girl was found in the Manwar river on the fourth day

Basti News: अगवा किशोरी का चौथे दिन मनवर नदी में मिला शव

Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The body of the kidnapped girl was found in the Manwar river on the fourth day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरपुर/कलवारी। 18 मार्च की दोपहर को पैकोलिया क्षेत्र के अपहृत की गई किशोरी का नगर थाना क्षेत्र के खाईनारा गांव के पास मनोरमा नदी में शुक्रवार को शव मिला। किशोरी के परिवार के लोगों के शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
किशोरी के गले में दुपट्टे का फंदा लिपटा देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई है। इसके बाद पानी में फेंका गया होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 18 मार्च को फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। छोटी बहन ने घर जाकर बताया कि उसे नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी मिश्राइन गांव निवासी सूरज बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बृहस्पतिवार को उसके परिवार के लोगों ने पैकोलिया थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कलवारी क्षेत्र के सेमरा पूरे प्रसाद गांव के लोगों ने बगल से गुजरी मनवर नदी में एक शव देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद व सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी पहुंचे तो शव नगर थाना क्षेत्र के खाईनारा गांव की जद में पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों में शव देखकर चर्चा होने के लगी कि कहीं यह उसी किशोरी का शव तो नहीं, जिससे पकड़ी मिश्राइन निवासी सूरज के प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही थी। पैकोलिया एसएचओ धर्मेंद्र यादव लापता किशोरी के भाई को लेकर मौके पर पहुंचे और भाई ने बहन के रूप में शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed