फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of an elderly woman living alone was found outside her house, blood was coming out of her mouth.

Basti News: अकेली रह रही वृद्धा का घर के बाहर मिला शव, मुंह से निकला था खून

Mon, 16 Feb 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly woman living alone was found outside her house, blood was coming out of her mouth.
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार को केवला देवी (72) का शव घर के बाहर पाया गया। उसके पति मालिकराम की मौत पहले हो चुकी है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, बेटा नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के सीने पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरिगांव की केवला देवी घर पर अकेली रहती थी। उसके कोई बेटा नही था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और ससुराल में रहती हैं। कुछ गांव वालों ने शनिवार की रात करीब आठ बजे केवला देवी को घर के बरामदे में खाना बनाते हुए देखा था। रात में कब उनकी मौत हो गई, यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिस्थितियां ऐसी हैं कि हत्या अथवा सामान्य मौत दोनों तरफ इशारा कर रहे हैं। घटना स्थल से बुजुर्ग महिला का टूटा माला भी मिला है। पैर में पायल नहीं थे, जबकि मुंह से खून गिरा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर उनका मोबाइल भी मिला है, पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। परशुरामपुर के एसओ विश्व कुमार राय ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed