{"_id":"680d2dfbb3192e08fb094b47","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-with-a-rope-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135570-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रस्सी के फंदे से पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रस्सी के फंदे से पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का शव घर से थोड़ी दूर पर सुबह शीशम के पेड़ में नायलाॅन की रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा गया। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी सुरजीत यादव (25) का शव शनिवार की भोर में घर के सामने रामजानकी मार्ग सड़क उस पार शीशम के पेड़ में नायलाॅन की रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शव को पुलिसकर्मियों के सहयोग से नीचे उतारा।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरजीत की छह मार्च को शादी हुई थी। सुरजीत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा।