{"_id":"6676b20817327e0007078042","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-colony-she-used-to-work-for-a-group-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, समूह का करती थी संचालन- प्राथमिक जांच में पुलिस के ये हैं अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, समूह का करती थी संचालन- प्राथमिक जांच में पुलिस के ये हैं अंदेशा
Sat, 22 Jun 2024 04:44 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव की 45 वर्षीय महिला का शनिवार को तड़के आम के पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुद गांव की रहने वाली सुभावती देवी(45) पत्नी सोनू शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गई थी। सुबह साढ़े पांच बजे गांव के एक बुजुर्ग ने सूचना दिया कि सुभावती का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन
गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही सुभावती के पति, बेटा शिवम और बेटी खुशबू दहाड़ें मारकर रोने लगे। वह लोग शव को लेकर घर आए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे, चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्र ने घटना की छानबीन में ग्रामीणों से किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक सुभावती गांव में रहकर समूह संचालित करती थी। सुभावती के पति सोनू मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। आर्थिक तंगी से पूरा परिवार जूझ रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चल सकेगी।