फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a married woman was found hanging on the 10th day of her marriage.

Basti News: शादी के 10वें दिन विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging on the 10th day of her marriage.
हरिगांव में विवाहिता की मौत की जांच में जुटी पुलिस-स्रोत पुलिस
हरैया (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार की देर रात को महज 10 दिन पहले ब्याह कर आई एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटक मिला। घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल और मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका सोनम (22) पत्नी रोहन की शादी बीते 8 मई को ही हुई थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात करीब 1:30 बजे जब उन्होंने सोनम के कमरे का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोनम का शव पंखे के फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा और बिस्तर पर लेटाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

घटना के वक्त मृतका का पति रोहन मकान की छत पर सो रहा था, जबकि सोनम नीचे कमरे में अकेली थी। परिजनों और पति से जब पुलिस ने इस आत्मघाती कदम का कारण पूछा, तो उन्होंने किसी भी तरह की अनबन या विवाद से साफ इन्कार किया। ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि शादी के इतने कम दिनों में सोनम ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका सोनम पुत्री कन्हैया लाल मूल रूप से ग्राम कलहैयापुरवा थाना नवाबगंज गोंडा की रहने वाली थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते मायके वाले भी हरिगांव पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed