फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a businessman was found hanging from a tree under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यवसायी का शव

Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The body of a businessman was found hanging from a tree under suspicious circumstances
कलवारी। नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे के पास चिलबिल के पेड़ में मंगलवार दोपहर रस्सी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 36 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया उर्फ लाली का शव नीचे उतरवाया। लाली बर्फ का व्यवसाय करते थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई पिंटू चौरसिया ने बताया कि राजेश की शादी 3-4 साल पहले हुई थी। उससे एक बच्ची भी है। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों में संबंध अच्छे नहीं रहे और दोनों में धीरे-धीरे मन मुटाव होता गया। अंतत: दोनों का तलाक हो गया। बेटी को लेकर उसकी पत्नी चली गई और दूसरे युवक से शादी कर ली। लोग बताते हैं कि तभी से राजेश उर्फ लाली गमगीन रहने लगा। डिप्रेशन में नशे का आदी बन गया था। उसके पिता कमला प्रसाद की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी थी। मां व भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed