फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The 25-day nutrition pregnent

गर्भवतियों को 25 दिन पौष्टिक आहार

Wed, 13 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 13 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The 25-day nutrition pregnent
women cartoon
हौसला पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार, फल, दूध और देशी घी दिए जाएंगे। मिशन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों में कैलोरी, प्रोटीन और माइक्रो न्यूट्रियंट की कमी को पूरा करना है। हौसला पोषण मिशन प्रदेश में चार चरणों में लागू होना था। चौथे चरण में 10 अगस्त को बस्ती में इसे लागू किया जाएगा है।
विज्ञापन


मिशन के तहत सबसे पहले महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबधित ग्राम प्रधान के नाम से संयुक्त खाता खुलवाया जा रहा है। इस खाते में ही हौसला पोषण मिशन के तहत कार्यक्रम संचालित करने के लिए धनराशि भेजी जाएगी। धनराशि मिलने के बाद संबधित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दोपहर का खाना महीने में 25 दिन तक खिलाया जाएगा। भोजन बनवाने का दायित्व प्रधान का होगा। गर्भवती महिला को खाने के बाद एक फल दिया जाएगा। खाने में तीन दिन दूध या फिर दही शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं अतिकुपोषित बच्चों के लिए खाने में प्रतिदिन खाने में 20 ग्राम देशी घी, एक फल और शाम को नाश्ता दिया जाएगा। उन्हे हाट कुक्ड के मीनू के अनुसार ही भोजन मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को खाने के बाद प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयरन की गोली दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed