फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thana samadhan diwas

थाना समाधान दिवस: 110 में 22 मामले निस्तारित

Sat, 06 Jul 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
thana samadhan diwas
पैकोलिया थाना पर समाधान दिवस एसडीएम हर्रैया जगदम्बा सिंह लोगो की समास्या सुनते हुए। - फोटो : BASTI
थाना समाधान दिवस में 22 मामले निस्तारित
विज्ञापन

राजस्व संबंधी मामलों में फिर पड़ गई तारीख
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में थाना समाधान दिवस की एक और औपचारिकता शनिवार को पूरी हो गई। जिले भर के विभिन्न थानों में राजस्व व पुलिस संबंधी कुल 110 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से मात्र 22 का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष मामलों में फिर तारीख पड़ गई। इसमें ज्यादातर मामले राजस्व संबंधी रहे।
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कुल नौ मामलों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से दो का निस्तारण टीम भेज कर करवा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे। पुरानी बस्ती में सर्वेश राय की अध्यक्षता व सीओ सदर आलोक सिंह की अगुवाई में कुल 24 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से आठ को मौके पर निस्तारित कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में तारीख पड़ गई।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसआई ऋषि देव की अगुवाई में थाने पर कुल छह मामले पंजीकृत हुए। इसमें से मात्र एक का निस्तारण किया जा सका है। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार यहां कुल सात मामलों में से तीन का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया है। नगर प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर कुल 14 मामलों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से एक का निस्तारण किया गया जबकि शेष मामले लंबित रहे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने अध्यक्षता की। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम हर्रैया जगदंबा सिंह व सीओ राहुल पांडेय की अगुवाई में आयोजित थाना दिवस में कुल 11 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जगदंबा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 10 मामले आए। इसमें राजस्व विभाग के आठ व पुलिस से संबंधी दो मामले रहे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सीओ कलवारी अनिल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल आठ मामलों का पंजीकरण किया गया। यह सभी मामले राजस्व से संबंधी थे ऐसे में सभी में टीम बनाकर भेजा गया। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हुआ। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 17 मामलों का पंजीकरण हुआ, जिसमें एक मामला पुलिस से संबंधी था, जिसे मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों में फिर तारीख पड़ गई। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार यहां चार मामलों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया है। थाना दिवस की अगुवाई थानेदार सदानंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
अचानक वाल्टरगंज थाने पहुंचे आईजी, सब कुछ ठीक
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। आईजी आशुतोष कुमार शनिवार को अचानक थाने में पहुंच गए। उस समय थाना दिवस के तहत मामलों की सुनवाई चल रही थी। उन्होंने जनसुनवाई के बाद थाने का निरीक्षण किया, जिसमें सब कुछ ठीकठाक मिला।

पहला शनिवार होने से थाने पर जन सुनवाई का कार्यक्रम चल रहा था। औचक निरीक्षण में पहुंचे आईजी आशुतोष कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उनके त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश थानाध्यक्ष अरविंद शाही को दिए। इसके बाद थाना समाधान दिवस रजिस्टर, मालखाना, भूमि संबंधित निवारण, आईजीआरएस, महिला शिकायत रजिस्टर, आगंतुक सहित अन्य रजिस्टरों की गहन जांच की। आईजी को निरीक्षण में सब कुछ ठीकठाक मिला। इसके बाद उन्होंने लेखपालों से कहा कि भूमि विवाद के मामलों में मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से निस्तारण कराएं। निरीक्षण के दौरान एसआई ऋषि देव, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतीश पांडेय, आनंद दुबे, पंकज शर्मा, जितेंद्र, संत प्रसाद सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed