फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TGT: 1034 left the exam, 752 appeared

टीजीटी: 1034 ने छोड़ी परीक्षा, 752 हुए शामिल

Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
TGT: 1034 left the exam, 752 appeared
टीजीटी : 1034 ने छोड़ी परीक्षा, 752 हुए शामिल
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 2016 टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर हुई। जिला प्रशासन परीक्षा नकल विहीन व निष्पक्ष कराने में जुटा रहा। परीक्षा सुबह 9:30 से 1130 बजे तक हुई।

परीक्षा के लिए 1786 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 752 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 1034 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और जीआरएस इंटर कॉलेज के नाम हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए 2 सेक्टर और 6 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 6 पर्यवेक्षक और 2 सचल दल तैनात किए गए थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में केवल 24 ही अभ्यर्थी बैठाए गए थे। 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विभागों के कर्मचारी थे। परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी करती रही। केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधा बंद रही। केंद्रों में मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की मनाही थी केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed