{"_id":"63fa054bd18321f503048844","slug":"testing-food-report-basti-news-c-7-1-66673-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट में 13 नमूनों में सेहत के लिए हानिकारक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट में 13 नमूनों में सेहत के लिए हानिकारक तत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी-2023 तक जिले में लिए गए 274 नमूने, 206 की रिपोर्ट मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट में दूध, खोआ, पनीर व लड्डू के 13 नमूनों की रिपोर्ट में सेहत के लिए हानिकारक तत्व मिले हैं। चिकित्सक के मुताबिक यह तत्व लीवर व शरीर के जीआई सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं। विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई की फाइल तैयार कर रहा है।
जिले में मार्च 2022 से जनवरी 2023 तक दूूध, खोआ, पनीर, लड्डू, बर्फी, नमकीन, चिप्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के खाद्य सुरक्षा विभाग ने 274 नमूने भरे हैं। इनको जांच के लिए गुजरात भेजा गया है। गुजरात से आई 206 नमूनों की रिपोर्ट में से 106 अद्योमानक पाए गए हैं। इसमें 13 रिपोर्ट सेहत के लिए हानिकारक पाई है। लड्डू के तीन नमूनों में रंग के प्रयोग को अनुचित बताया गया है, जबकि पपड़ी का एक, पनीर का तीन, खोआ का चार जबकि कुट्टू आटा के दो नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए गए हैं। रिपोर्ट में पनीर में रेफाइंड तेल की मिलावट पाई गई, जबकि पपड़ी में बेसन चना दाल का नहीं पाया गया है। इसी प्रकार कुट्टू आटा में भी मिलावट है, जो सेहत पर प्रभाव डालते हैं।
चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले रंग की अधिकता होने पर इसका प्रभाव लीवर पर पड़ता है। इसी प्रकार खोया व पनीर में विजातीय पदार्थ मिलाने पर लीवर के साथ शरीर के को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
जिन खाद्य पदार्थों में सेहत के लिए हानिकारक तत्व पाए गए हैं, उनके दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी फाइल तैयार की जा रही है।
-अपूर्व श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी